प्रियंका और निक की शादी की पूरी डिटेल्स आई सामने

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। अब प्रियंका और निक की शादी की सारी डिटेल्स सामने आ गई है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें उनकी शादी का पूरा विवरण…

Updated : 24 November 2018, 9:59 AM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। ये दोनों 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी करेगें। कपल ने अभी तक शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दोनों की शादी की सारी डीटेल्स वायरल हो गई हैं। 

खबरों के मुताबिक 29 नवंबर को मेहंदी सेरेमनी के साथ ही प्रियंका और निक की शादी के फंक्शन शुरु हो जाएंगे। जोधपुर के उम्मेद भवन से शादी के सभी फंक्शन शुरू होंगे और 30 नवंबर तक शादी की सभी रस्में पूरी हो जायेगी और 2 तारीख को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जायेंगे। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से होगी।

कहा  जा रहा है कि जोधपुर में शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दो रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में होगा. वहीं दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में होगा।

Published : 
  • 24 November 2018, 9:59 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement