सबसे ज्यादा कमाने वाली टीवी एक्ट्रेस बनी प्रियंका चोपड़ा

फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेसेस की सूची जारी की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने टॉप 8 में जगह बना ली है

Updated : 27 September 2017, 6:54 PM IST
google-preferred

मुबंई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़ने वाली मशूहर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 8 टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट में जगह बना ली है। जानकारी के मुताबिक, फोर्ब्स की लिस्ट 1 जून, 2016 से लेकर 1 जून, 2017 तक एक्ट्रेसिस द्वारा की गई कमाई पर आधरित है। जिसमें देश-विदेश दोनों जगहों पर खूब नाम बटोराने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी शामिल किया गया हैं। 

सूत्रों के अनुसार, मशूहर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के बेहतरीन शो “क्वांटिको” में ज़बरदस्त प्रदर्शन करके बेशुमार पॉपुलेरिटी हासिल की। जिसके तहत बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 65 करोड़ की कमाई कर इस लिस्ट में अपना आंठवा स्थान प्राप्त किया है। फोर्ब्स के अनुसार, पिछले छह सालों से सोफिया वेरगारा कमाई के मामले में टॉप पर बनी हुई हैं और एक बार फिर से कमाई की लिस्ट में कोलंबिया की सोफिया वेरगारा ने टॉप स्थान प्राप्त किया।  

वहीं बात करें बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की तो उनको भी इस लिस्ट में दूसरी बार रखा गया हैं। इससे पहले प्रियंका को 2016 में इस लिस्ट में जगह मिलीं थी। भारत की ग्लोबल स्टार ने इस लिस्ट में 8 स्थान ले कर पूरे विश्व में भारत देश का नाम रोशन किया। फिलहाल प्रियंका क्वांटिको सीजन-3 और अन्य प्रोजक्ट की शूटिंग में बिजी हैं।  

Published : 
  • 27 September 2017, 6:54 PM IST

Related News

No related posts found.