राजकुमार हैरी और मेगन मर्केल के बच्चों को मिली शाही उपाधियां, जानिये इसकी पूरी प्रक्रिया

‘ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स’ राजकुमार हैरी और मेगन मर्केल के बच्चों को आधिकारिक बकिंघम पैलेस वेबसाइट पर शाही उपाधि धारकों की सूची में शामिल किया गया और उन्हें औपचारिक रूप से ससेक्स के प्रिंस आर्ची और ससेक्स की राजकुमारी लिलिबेट के रूप में जाना जाएगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 March 2023, 1:18 PM IST
google-preferred

लंदन: ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स’ राजकुमार हैरी और मेगन मर्केल के बच्चों को  आधिकारिक बकिंघम पैलेस वेबसाइट पर शाही उपाधि धारकों की सूची में शामिल किया गया और उन्हें औपचारिक रूप से ससेक्स के प्रिंस आर्ची और ससेक्स की राजकुमारी लिलिबेट के रूप में जाना जाएगा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शाही परिवार की वेबसाइट पर उत्तराधिकार सूची के बदलाव को प्रतिबिंबित करने के लिए अद्यतन किया गया था जब हैरी और मेगन ने पहली बार अपनी बेटी लिलिबेट को अमेरिका में उसके नामकरण समारोह के बाद राजकुमारी के रूप में संदर्भित किया था।

पहले, उन्हें मास्टर आर्ची माउंटबेटन-विंडसर और मिस लिलिबेट माउंटबेटन-विंडसर के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

ब्रिटेन की राजशाही के उपाधि के नियमों के अनुसार, आर्ची और लिलिबेट को जन्म के समय स्वत: रूप से राजकुमार और राजकुमारी नहीं बनाया गया था क्योंकि वे उस समय महारानी - दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के परपोते-परपोती थे। लेकिन एक बार जब उनके दादा, महाराजा चार्ल्स तृतीय ने ब्रिटिश सिंहासन की कमान संभाल ली तो उन्हें स्वत: अपनी उपाधि का अधिकार मिल गया।

Published : 
  • 10 March 2023, 1:18 PM IST

Related News

No related posts found.