प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद भगत सिंह को किया याद, कहा- सबसे लोकप्रिय व्यक्ति रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर शनिवार को याद किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 September 2019, 12:37 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर शनिवार को याद किया।

यह भी पढ़ें: गांधी टोपी के कारण ये फिल्म हुई थी प्रतिबंधित

पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए लिखा, “शहीद भगत सिंह का नाम वीरता और संघर्ष का पर्यायवाची है। उनकी साहसिक कार्रवाइयां आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं। वह युवाओं के दिलों में हमेशा सबसे लोकप्रिय व्यक्ति रहेंगे। मैं भारत मां के इस महान सपूत को उसके जन्मदिन के मौके पर नमन करता हूं।”

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Lata Mangeshkar- रामनाथ कोविंद ने दी जन्मदिन की बधाई

उल्लेखनीय है कि शहीद ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में बंगा (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। वह प्रसिद्ध क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थी। वर्ष 1931 में 23 मार्च को राज गुरु, सुखदेव और भगत सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। (वार्ता)