महराजगंज में DM का बड़ा एक्शन, अब गैस एजेंसियों पर रहेगी कड़ी नजर
महराजगंज में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आमजन गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या वितरण में गड़बड़ी की शिकायत सीधे कंट्रोल रूम नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।