प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश ए एम अहमदी के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अजीज मुशब्बर अहमदी के निधन पर शोक जताया तथा कहा कि उन्होंने न्यायपालिका को और अधिक प्रभावी बनाने में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया।

Updated : 3 March 2023, 6:33 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अजीज मुशब्बर अहमदी के निधन पर शोक जताया तथा कहा कि उन्होंने न्यायपालिका को और अधिक प्रभावी बनाने में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया।

अहमदी का उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से बृहस्पतिवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 90 वर्ष के थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश ए एम अहमदी के निधन से दुखी हूं। उनका एक वकील और एक न्यायाधीश के रूप में प्रतिष्ठित करियर था। उन्होंने हमारी न्यायपालिका को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

न्यायमूर्ति अहमदी को दिसंबर, 1988 में न्यायाधीश के रूप में उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किया गया था और उन्होंने 25 अक्टूबर, 1994 को प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी।

 

Published : 
  • 3 March 2023, 6:33 PM IST

Related News

No related posts found.