हिंदी
नयी दिल्ली: घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की कीमत एक जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला उत्पादन लागत बढ़ने से पड़ रहे असर को कम करने के लिए लिया गया है।
टाटा मोटर्स ने कहा कि यह मूल्य-वृद्धि सभी वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इसके पहले मारुति सुजुकी, हुंदै मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा और ऑडी जैसी यात्री वाहन विनिर्माता कंपनियों ने भी जनवरी से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजनाओं की घोषणा की है।
Published : 10 December 2023, 5:26 PM IST
Topics : कीमत टाटा मोटर्स नयी दिल्ली बढ़ेगी वाणिज्यिक वाहन
No related posts found.