हिंदी
नयी दिल्ली: जान जोखिम में डालकर सराहनीय सेवा और सेवा के विशेष प्रतिष्ठित रिकॉर्ड के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के 29 अधिकारियों और कर्मचारियों को इस वर्ष राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व-संध्या पर की गयी है। इस वर्ष 29 अधिकारियों और कर्मचारियों को “सेवा के विशेष प्रतिष्ठित रिकॉर्ड” के लिए राष्ट्रपति की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं पदक हेतु चयनित किया गया है |
इन अधिकारियों और कर्मचारियों को, वर्षों से, अपने सम्बंधित कार्य-क्षेत्र में अनुकरणीय एवं दोषरहित प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है | इस वर्ष चयनित पुरस्कृत अधिकारियों और कर्मचारियों में प्रधान मुख्य आयुक्त, आयुक्त, अपर महानिदेशक, निदेशक, अपर निदेशक, संयुक्त आयुक्त, सहायक आयुक्त, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, अधीक्षक, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, निरीक्षक एवं अवर श्रेणी लिपिक सम्मिलित हैं, जो वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में विभाग के प्रति निरंतर कार्यरत रहे हैं | (वार्ता)
Published : 26 January 2023, 11:18 AM IST
Topics : अधिकारी कर्मचारी नयी दिल्ली पुरस्कार राष्ट्रपति सीबीआईसी
No related posts found.