राष्ट्रपति बोले, 2022 तक देश के हर गरीब को घर उपलब्ध कराने की योजना

आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर राष्ट्रपति आज पहली बार बजट सत्र को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार 2022 तक देश के हर गरीब और वंचित को घर उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 January 2018, 11:09 AM IST

नई दिल्ली: आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर राष्ट्रपति आज पहली बार बजट सत्र को संबोधित कर रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संसद भवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने स्वागत किया। अपने भाषण में कोविद ने कई मुद्दों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने कहा, बजट सत्र में पास करायेंगे तीन तलाक बिल, मुस्लिम महिलाओं को देंगे तोहफा

रामनाथ कोविंद के भाषण की खास बातें

1. कृषि मंडियों को ऑनलाइन जोड़ने का काम जारी

2. तीन तलाक पर संसद जल्द बनाएगी कानून

3. जन धन योजना से 31 करोड़ गरीबों के खाते खुले

4. 2018 का साल नए भारत के सपने को साकार करने के लिए

5. कमजोर वर्गों के लिए समर्पित है सरकार

6. शौचालय निर्माण से महिलाओं की गरिमा बचती है

7. किसानों को सस्ती और सरल बीमा योजना का लाभ

8. सौभाग्य योजना में 4 करोड़ गरीबों को बिजली दी जा रही है

9. 82% से ज्यादा गांव सड़क से जुड़े: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

10. 1300 से ज्यादा महिलाएं बिना मेहरम हज जा रही हैं

11. 2022 तक सभी को घर देने की योजना पर काम जारी

12. गरीबो को घर बनाने के लिए ब्याज में 6% की कमी

13. स्टेंट के दाम में भी 80% कमी आई है: राष्ट्रपति

14. गरीबो को घर बनाने के लिए ब्याज में 6% की कमी

15. युवा को रोजगार के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं

16. अहमदाबाद को UNESCO ने हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया

17. 1 करोड़ लोगों को डिजिटल साक्षरता दी गई

18.  देश के 11 शहरों में मेट्रो विकास का काम जारी

19. अब भारत बिजली का निर्यातक बन गया है

20. विदेशों में फंसे 90 हजार से ज्यादा लोगों को वापस लाए

21. 1428 अनावश्यक कानून समाप्त किए गए

22. 3.5 साल में महंगाई दर में कमी आई है

23. एक साथ चुनाव कराने के लिए चर्चा होनी चाहिए

24. बार-बार चुनाव से देश के संसाधन पर असर पड़ता है

25. तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण सरकार का लक्ष्य

Published : 
  • 29 January 2018, 11:09 AM IST

No related posts found.