
नई दिल्ली: भारत आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झंडा फहराने के साथ-साथ शहिद लांसनायक नजीर वानी की पत्नी को अशोक चक्र से सम्मानित किया।
इस समय नजीर वानी की मां भी मौजूद रहीं। नजीर वानी ने आतंक के रास्ते को छोड़ते हुए सेना के साथ आकर अपनी बहादुरी दिखाई थी।
नजीर वानी नवंबर 2018 में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे, जिसके लिए उन्हें आज गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया है।
Published : 26 January 2019, 10:10 AM IST
Topics : गणतंत्र दिवस फहराया तिरंगा राष्ट्रपति रामनाथ