हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राज्य सभा के लिये चार सांसदों को मनोनीत किया है। मनोनीत संसद सदस्यों में किसान नेता राम सकल, लेखक व स्तंभकार राकेश सिन्हा, मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा और शास्त्रीय नर्तकी सोनल मानसिंह शामिल है।
राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राम सकल सिंह उत्तर प्रदेश से हैं जो लंबे समय से दलित समुदाय के कल्याण के लिये कार्य कर रहे हैं। एक किसान नेता के रूप में उन्होंने किसानों व श्रमिकों के कल्याण के लिये भी कई काम किये।
सांसद के रीप में मनोनीत दूसरे सदस्य राकेश सिन्हा दिल्ली स्थित विचार समूह ‘इंडिया पालिसी फाउंडेशन के संस्थापक और मानद निदेशक है। वे दिल्ली विश्वविद्यालय में मोतीलाल नेहरू कालेज में प्रोफेसर है।
सोनल मान सिंह सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्यांगना है और छह दशकों से इस क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। चौथे सदस्य के रूप में मनोनीत रघुनाथ महापात्र का पारंपरिक स्थापत्य और धरोहरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Published : 14 July 2018, 4:37 PM IST
No related posts found.
No related posts found.