हिंदी
अमृतसर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं और स्वर्ण मंदिर में उन्होंने मत्था टेका।
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुर्मू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, वहां मत्था टेका और ‘कीर्तन’ सुना।
इससे पहले, दोपहर में हवाईअड्डे पर पहुंचने पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री मान, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला, पंजाब के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अमृतसर के पुलिस आयुक्त सहित अन्य ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
मुर्मू के जलियांवाला बाघ, दुर्ग्याना मंदिर और भगवान वाल्मिकी राम तीर्थ स्थल जाने का भी कार्यक्रम है।
Published : 9 March 2023, 3:42 PM IST
No related posts found.