
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में ऑस्कर विजेता वृत्तचित्र ‘‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’’ के नायक बोम्मन और बेली को सम्मानित किया।
राष्ट्रपति ने अनाथ हाथियों के बच्चों की देखभाल में जीवन समर्पित करने के लिए कट्टुनायकन जनजाति की इस दंपति की प्रशंसा की।
‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ 95वें अकादमी पुरस्कारों में ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में पुरस्कृत होने वाली पहली भारतीय फिल्म है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑस्कर विजेता वृत्तचित्र 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के नायक बोम्मन और बेली को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने अनाथ हाथियों के बच्चों की देखभाल में अपना जीवन समर्पित करने के लिए कट्टुनायकन जनजाति की दंपति की प्रशंसा की।’’
Published : 19 July 2023, 1:00 PM IST
Topics : ऑस्कर विजेता द एलिफेंट व्हिस्परर्स द्रौपदी मुर्मू नयी दिल्ली नायक बेली बोम्मन राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन सम्मानित