Eid Ul Fitr: देश भर में ईद-उल-फितर की धूम, नमाजियों का उमड़ा हुजूम, अमन और सलामती की दुआओं के लिये उठे हाथ

देश भर में आज ईद (Eid Ul Fitr 2022) का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मस्जिदों में नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ईद की नमाज में लोगो ने देश में अमन और सलामती की दुआएं मांगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 May 2022, 8:55 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश भर में आज ईद (Eid Ul Fitr 2022) का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। सुबह-सुबह ही सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। सभी लोग एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं और गले मिल रहे हैं।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश के कई बड़े नेताओं और शख्सितों ने देश वासियों को ईद की शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया पर भी ईद मुबारक ट्रेंड कर रहा है। 

ईद की नमाज में लोगो ने देश में अमन और सलामती की दुआएं मांगी। इस दौरान सुरक्षा व्यस्था को लेकर सभी जगहों पर पुलिसिया पहरा रहा। 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सब मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों का जीवन संवारने का संकल्प लें।

कोविंद ने आज ट्वीट कर कहा, “सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद मुबारक! रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज में भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है।

Published :