हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13-15 जुलाई तक मध्य प्रदेश और राजस्थान की यात्रा पर जायेंगी। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 13 जुलाई को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंध संस्थान के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।
बयान के अनुसार, 14 जुलाई को राष्ट्रपति का जयपुर में राजस्थान विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसी दिन शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करेंगी।
Published : 12 July 2023, 9:00 PM IST
Topics : द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली मध्य प्रदेश यात्रा राजस्थान
No related posts found.