हिंदी
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 17वीं लोकसभा को भंग कर दिया। राष्ट्रपति ने कैबिनेट की सिफारिश की बाद 17वीं लोकसभा को भंग किया। अब राष्ट्रपति से मिलकर नई सरकार के लिए दावा पेश करने के साथ ही 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।
इससे पहले बुधवार सुबह नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया था।
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने बुधवार को अपनी मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक ली।
कैबिनेट बैठक के बाद पीएम आवास पर एनडीए के नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में पीएम मोदी समेत भाजपा और एनडीए के कई नेता शामिल रहे।
जिसमें सरकार के गठन को लेकर और इसके लिए दावा पेश करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी आज शाम को राष्ट्रपति से मिलेंगे और हो सकता है कि वे तब सरकार बनाने का दावा पेश करें।
Published : 5 June 2024, 5:48 PM IST
No related posts found.