FIFA World Cup 2026: जर्मन अर्थशास्त्री की भविष्यवाणी ने बढ़ाई हलचल, कौन सी टीम बनेगी पहली बार बनेगा विश्व चैंपियन?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। इसी बीच जर्मनी के अर्थशास्त्री जोआचिम क्लेमेंट की एक भविष्यवाणी ने फुटबॉल जगत में हलचल मचा दी है। पिछले तीन वर्ल्ड कप विजेताओं का सही अनुमान लगाने वाले क्लेमेंट ने इस बार नीदरलैंड्स को चैंपियन बनने का दावेदार बताया है, जिससे फुटबॉल फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।