महराजगंज: सिसवा में क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोरो पर, चर्च में जुट रहे श्रद्धालु

क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोरो पर है। चर्च में श्रद्धालुओं का आना–जाना आज से ही सुरु हो गया है। जानिए डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Updated : 24 December 2023, 11:45 AM IST
google-preferred

सिसवाबाजार/(महराजगंज) सिसवा कस्बे के लोहिया वार्ड में स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में क्रिसमस पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वासियों द्वारा चर्च को रंग रोगन के साथ–साथ रंग-बिरंगी लाइटों से पूरी तरह सजाया जा रहा है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रभु यीशु के जन्मदिन से संबंधित झाँकिया भी तैयार की जा रही हैं और दिसंबर के पहले सप्ताह से ही ईसाई सामुदाय के सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस की तैयारी शुरू हो जाती है। 

विश्वासी परिवार के लोग कैरोल सींगिंग के लिए एक दूसरे के घऱ के साथ–साथ चर्च में जाते हैं। वहीं लोहिया नगर स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च के पास्टर योहन्ना आदम का कहना है कि ईसाई धर्म के अनुसार दिसम्बर का महीना बहुत पवित्र माना जाता है और महीने के पहले सप्ताह से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

इसी क्रम में स्थानीय चर्च में भी क्रिसमस पर्व मनाने के लिये ईसाई समुदाय के लोग रंग-रोगन के साथ साज सज्जा का कार्य आरम्भ कर दिये हैं। यह पर्व आत्म शुद्धि और अपने पड़ोसी के साथ संबंधो को मजबूत करने व दीन दुखियो के सेवा का पर्व है।

Published : 
  • 24 December 2023, 11:45 AM IST

Related News

No related posts found.