Site icon Hindi Dynamite News

Bollywood Buzz: प्रीति जिंटा ने लॉकडाउन में फिट रहने के लिए ढूंढा तरीका

बॉलीवुड की बबली गर्ल प्रीति जिंटा ने लॉकडाउन में फिट रहने का नया तरीका ढूंढ निकाला है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bollywood Buzz: प्रीति जिंटा ने लॉकडाउन में फिट रहने के लिए ढूंढा तरीका

मुंबई: बॉलीवुड की बबली गर्ल प्रीति जिंटा ने लॉकडाउन में फिट रहने का नया तरीका ढूंढ निकाला है।

कोरोना वायरस के कारण सभी बॉलीवुड सितारे इन दिनों लॉकडाउन हैं और क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं। सभी कलाकार फिट रहने की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं, प्रीति जिंटा ने लॉकडाउन में एक्सरसाइज का नया तरीका ढूंढ निकाला है। प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लैंप के सहारे वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

प्रीति जिंटा के इस वीडियो में उनकी एनर्जी और अंदाज देखने लायक है। इसमें प्रीति येलो टी-शर्ट और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा, “क्वारंटीन के दौरान फिट रहने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। साधारण शब्दों में, जुगाड़ ऐसा होता है। ” प्रीति के इस वीडियो के लिए फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं, साथ ही इसे अब तक दो लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।(वार्ता)

Exit mobile version