प्रयागराज : गंगा में डूबने से दो बच्चों की मौत, शव बरामद, घर से बिना बताए नहाने गए थे बच्चे

प्रयागराज शहर के शिवकुटी थाना अंतर्गत गंगा में स्नान के दौरान दो बच्चों के डूबने से मृत्यु हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 June 2023, 11:27 AM IST

प्रयागराज: प्रयागराज शहर के शिवकुटी थाना अंतर्गत  गंगा में स्नान के दौरान दो बच्चों के डूबने से मृत्यु हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार  सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि गंगा में स्नान के दौरान दो बच्चे डूब गए और गोताखोरों ने उनका शव बरामद कर लिया। ये दोनों फाफामऊ के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अल्तमस (10) और मुत्तू (12) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published :  11 June 2023, 11:27 AM IST