हिंदी
प्रयागराज: प्रयागराज शहर के शिवकुटी थाना अंतर्गत गंगा में स्नान के दौरान दो बच्चों के डूबने से मृत्यु हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि गंगा में स्नान के दौरान दो बच्चे डूब गए और गोताखोरों ने उनका शव बरामद कर लिया। ये दोनों फाफामऊ के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अल्तमस (10) और मुत्तू (12) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published : 11 June 2023, 11:27 AM IST
No related posts found.