हिंदी
प्रयागराज: प्रदेश की योगी सरकार राज्य के तमाम भूमाफियाओं समेत बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ उनकी बेनामी संपत्ति जब्त करने का फरमान प्रशासन को दे चुकी है। इशी आदेश के बाद से जिला व पुलिस प्रशासन प्रयागराज में मौजूद बाहुबली विधायक व पूर्व सांसद अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों पर अपना बुल्डोजर लगातार चला रही है, आज भी यह नजारा देखने को मिला।

शनिवार को सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के ठीक आगे अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति पर फिर प्रशासन का बुल्डोजर चला। तीन-चार बुल्डोजर चारों तरफ से घेरकर मकान गिरा रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात थी।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि अतीक अहमद की सिविल लाइंस स्थित एक बेनामी संपत्ति को जमींदोज किया जा रहा है। मौके पर सिविल लाइंस सीओ के साथ पीडीए के आलाधिकारी मौजूद रहे।
इतना ही नहीं बाहुबली विधायक के साथ रहने वाले उनके तमाम गुर्गों के ऊपर भी प्रशासन की नजर टेढ़ी है और उनकी संपत्तियों को भी प्रशासन जब्त कर रहा है। प्रशासन की कार्रवाई का यह सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा।
Published : 12 September 2020, 4:48 PM IST
No related posts found.