हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुई एक शादी के चर्चे जोरों पर है। यहां शादी समारोह में आये सभी मेहमान और उपस्थित लोग उस समय हैरान रह गये, जब जयमाला के लिये मंच पर चढ़ते समय दुल्हन ने हाथों में रिवॉल्वर ली और जोरदार तरीके से हर्ष फायरिंग कर डाली। फायरिंग होते ही वहां तालियां बजने लगी। लेकिन दुल्हन को ऐसा करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए दुल्हन समेत कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जेठवारा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मण का पुरवा निवासी गिरिजा शंकर पांडेय की पुत्री की शादी थी। रविवार रात को आयोजित विवाह समारोह में दुल्हे को जयमाला पहनाने से ठीक पहले मंच पर चढ़ती दुल्हन रूपा ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी। हालांकि यह फायरिंग एक लाइसेंसी रिवॉल्वर की गई लेकिन ऐसा करने रूपा को महंगा पड़ गया है।
बताया जाता है कि जयमाल के समय दुल्हन बनी रूपा ने अपने चाचा रामदास पांडेय की लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की थी। इसका वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो का संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने रूपा पांडे, उसके पिता और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना का बाद पुलिस रिवाल्वर को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया है। रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी पुलिस ने भेज दी है। घटना का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है और दुल्हन द्वारा हर्ष फायरिंग करने से यह शादी सुर्खियों में बनी हुई है।
Published : 1 June 2021, 11:48 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश एफआईआऱ दुल्हन पुलिस प्रतापगढ़ फायरिंग रिवॉल्वर शादी समाहोर
No related posts found.