हिंदी
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पास्को (यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा) अदालत ने किशोरियों से दुष्कर्म के तीन मामलों में सुनवाई के दौरान छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
अदालत ने गुरुवार को दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए पांच आरोपियों को 20-20 साल और एक को दस साल की सजा सुनायी है। पहला मामला नगर कोतवाली का है जहां 20 अगस्त 2014 की रात में एक महिला अपनी बेटी के साथ आंगन में सो रही थी।
तभी आरोपियों ने माँ पर तमंचा तान कर उसके सामने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। (वार्ता)
Published : 25 November 2022, 2:52 PM IST
No related posts found.