हिंदी
भोपाल: फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के बयान के खिलाफ मुस्लिम समुदाय द्वारा आज कई जगहों पर प्रदर्शन किया गया। इन प्रदर्शनों के बाद देश की सियासत गरमाने लगी है। इमेनुएल मैक्रों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद के कार्टून को लेकर की गयी टिप्पणी को लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

भारी संख्या में प्रदर्शन करने सड़को पर उतरे लोग
शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। शहर के इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति के विरोध में भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। लोगों ने नारेबाजी करते हुए फ्रांस का राष्ट्रीय ध्वज जलाकर विरोध जताया और पूतला भी फूंका गया।

कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कोरोना गाइलाइन का पालन करते हुए नहीं देखा गया। पुलिस ने विधायक आरिफ मसूद सहित तकरीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने को लेकर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि भोपाल समेत दुनियाभर के कई हिस्सों में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।

वहीं मुंबई की सड़कों पर भी इमेनुएल मैक्रों के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुंबई के नागपाड़ा और भिंडी बाजार इलाके में फ्रांस के राष्ट्रपति के तस्वीर चिपकाकर विरोध जताया।
Published : 30 October 2020, 7:01 PM IST
No related posts found.