हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सपा, बसपा और आरएलडी प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने नामांकन दायर करने के बाद रोड शो किया। इस रोड शो में पूनम के पति शत्रुघ्न सिन्हा और कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद डिम्पल यादव भी शामिल हुईं।
लखनऊ लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिन्हा जी का रोड शो। सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी, सांसद श्री शत्रुघ्न सिन्हा जी मौजूद। pic.twitter.com/rKNnJIIAzQ
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 18, 2019
पूनम सिन्हा अपने बेटे के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची थी। जिसके बाद इस रोड शो का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि पूनम सिन्हा मंगलवार को ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुई थीं।
रोड शो के दौरान उनके साथ सपा के अभिषेक मिश्रा, रविदास मल्होत्रा आदि तमाम वरिष्ठ सपा नेता मौजूद थे। इस दौरान सपा कार्यकर्तााओं में जबरदस्त उत्साह था। रोड शो में गाड़ियों का काफिला तकरीबन दो किमी लंबा था। रोड शो में सपा के अलावा गठबंधन के वरिष्ठ साथी नेता भी शामिल थे। इस दौरान सपा कार्यकर्ता डिम्पल यादव और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

रोड शो के दौरान डिम्पल यादव और पूनम सिन्हा ने लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। कार्यकताओं की भीड़ देखकर डिम्पल यादव भी बेहद उत्साहित दिख रही थीं। इस रोड शो के माध्यम से सपा न केवल लखनऊ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत दिखाई है।
लखनऊ लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिन्हा जी का ऐतिहासिक रोड शो। सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी, सांसद श्री शत्रुघ्न सिन्हा जी मौजूद। pic.twitter.com/iMngQEzgnh
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 18, 2019
राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा ने कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णन को उतारकर लखनऊ की राजनीतिक लड़ाई को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
Published : 18 April 2019, 3:24 PM IST
No related posts found.
No related posts found.