अमेरिका: विदेश मंत्री ने डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन के साथ हुई हनोई शिखर वार्ता के बारे में कही ये बात..

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन, दक्षिण कोरिया और जापान के विदेश मंत्रियों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ हुई हनोई शिखर वार्ता के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने यह जानकारी दी।

Updated : 2 March 2019, 11:29 AM IST
google-preferred

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन, दक्षिण कोरिया और जापान के विदेश मंत्रियों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ हुई हनोई शिखर वार्ता के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने यह जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: हमजा लादेन के बारे में जानकारी देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम

ट्रंप ने किम के साथ अपनी दो दिवसीय शिखर बैठक के बाद गुरुवार को अचानक निकल गये और कहा कि उन्हें जाना पड़ा क्योंकि उत्तर कोरिया चाहता था कि परमाणु निरस्त्रीकरण से पहले सभी प्रतिबंधों को हटा लिया जाए।

पालाडिनो ने शुक्रवार को कहा, 'विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश मामलों के कार्यालय के निदेशक यांग जिएची के साथ बात की।  पोम्पिओ ने पोलित ब्यूरो के सदस्य यांग को राष्ट्रपति ट्रम्प और अध्यक्ष किम के बीच हनोई में हुई वार्ता के बारे में बताया।'

उप प्रवक्ता ने एक अलग बयान में कहा , ' पोम्पिओ और दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री कांग क्यूंग-ह्वा की फोन हुई बातचीत के दौरान क्यूंग-ह्वा ने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बारीकी से समन्वय करने के लिए सहमति जतायी।'

यह भी पढ़ें: साेमालिया में विस्फोट से 15 की मौत, 30 घायल

पोम्पिओ और जापानी विदेश मंत्री तारो कोनो ने फोन पर उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण करने की प्रक्रिया से संबंधित अगले कदमों पर चर्चा की।(वार्ता ) 

Published : 
  • 2 March 2019, 11:29 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement