
नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेने को लेकर चल रही सियासी अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और उनके साथ 6 विधायक भी दिल्ली आ रहे हैं।
झारखंड़ में राजनैतिक हलचल तेज
➡️6 विधायकों के साथ दिल्ली आ रहे हैं चंपई सोरेन
➡️कल शुभेंदु अधिकारी से मिले थे चंपई सोरेन
➡️चंपई सोरेन की बीजेपी में जाने की अटकले तेज #Jharkhand #Champaisoren #Delhi #MLA #BJP pic.twitter.com/1lhjG7dl7p— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 18, 2024
इन सभी विधायकों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार JMM के जिन विधायकों से नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन कल रात कोलकाता के एक होटल में ठहरे हुए थे जहां उन्होंने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की। आज सुबह की फ्लाइट से वह दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने निजी स्टाफ के साथ सुबह की फ्लाइट से उड़ान भरी। ऐसी अटकलें हैं कि दिल्ली दौरे के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।
Published : 18 August 2024, 12:20 PM IST
Topics : Champai Soren Delhi Former CM Jharkhand Political earthquake चंपई सोरेन झारखंड दिल्ली पूर्व सीएम सियासी भूचाल