हिंदी
बरेली (उप्र) 20 फरवरी (भाषा) अपने लाइसेंसी पिस्तौल से एक दिन पहले खुद को गोली मारने वाले पुलिसकर्मी की यहां एक अस्पताल में सोमवार शाम मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि शुभम भारद्वाज (23) नाम के सिपाही ने रविवार देर शाम खुद को गोली मार ली थी, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि भारद्वाज मेरठ का रहने वाला था और 2019 में वह उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। प्रशिक्षण के बाद बरेली में उसकी पहली तैनाती हुई थी।
भाषा सं राजेंद्र शफीक सुभाष
सुभाष
Published : 21 February 2023, 11:45 AM IST
Topics : अस्पताल उत्तर प्रदेश गोली पुलिसकर्मी बरेली मौत लाइसेंसी पिस्तौल
No related posts found.