हिंदी
देवरियाः जिले के रामपुर कारखाना थाने में आज संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक विस्फोट हो गया जिस कारण थाने में तैनात पुलिस कर्मी अजित (50) बुरी तरह घायल हो गए हैं। थाने में विस्फोट से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक थाने में यह विस्फोट में आग तापते समय हुआ, जिसमें घायल हुए पुलिस कर्मी को देवरिया अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। स्थिति गम्भीर होने के कारण घायल अजित को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अभी घटना के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि आखिरकार विस्फोट कैसे हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published : 14 January 2018, 5:00 PM IST
No related posts found.