दिल्ली के विकासपुरी में मृत मिला हेड कांस्टेबल, इलाके में हड़कंप, जानें पूरा मामला

राष्ट्रीय राजधानी के विकासपुरी इलाके में तीसरी बटालियन परिसर में एक हेड कांस्टेबल शनिवार को मृत पाया गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 March 2023, 2:36 PM IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के विकासपुरी इलाके में तीसरी बटालियन परिसर में एक हेड कांस्टेबल शनिवार को मृत पाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल अभय दोपहर सवा तीन बजे के आसपास मृत मिला और उसके सीने में गोली लगी हुई थी।

अधिकारी के मुताबिक, गोली अभय के सर्विस हथियार से चलाई गई थी।

उन्होंने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-174 के तहत यह पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है कि अभय की दुर्घटनावश मौत हुई है या उसने आत्महत्या की है।

पुलिस ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि अभय के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर ले जाया गया है।

Published : 
  • 26 March 2023, 2:36 PM IST