पुलिस ने लिया एक्शन, फरार आरोपी के घर पहुंचकर किया ये बड़ा काम

महराजगंज जनपद के निचलौल थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपी के घर पहुंचकर उसकी संपत्ति को अपने कब्जे में लिया है। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 March 2024, 11:20 AM IST

निचलौल (महराजगंज):  क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक, निचलौल शहर के बरगदवा वार्ड निवासी शेषनाथ, रावड़ी देवी और दीपक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था।

इस मामले में न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया था। उसके बाद आरोपियों के घर पहुंचने पर जानकारी मिली कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मकान व जमीन बेचकर कपरौली गांव में किराए की मकान में रहते थे।

उसके बाद नेपाल राष्ट्र में एक रिश्तेदार के घर चले गए। फिर चोरी से आकर परागपुर गांव के टोला ढेकावे में घर बनाकर रहने लगे। हालांकि आरोपी शेषनाथ को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा चुका है।

राबड़ी देवी को भी 22 मार्च 2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा चुका है। घटना में शामिल तीसरा आरोपी दीपक फरार चल रहा है।

उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान परागपुर की मौजूदगी में घर को कुर्की कर संपति को कब्जे में ले लिया है।

Published : 
  • 24 March 2024, 11:20 AM IST