महराजगंज: पुणे के व्यापारी से लाखों की लूट में केस दर्ज, आरोपियों की तलाश के लिये पुलिस ने शुरू किया ये अभियान

महराजगंज में पुणे के एक व्यापारी से 15.32 लाख लूट के मामले में पुलिस केस दर्ज कर लिया है। इसके लिये पुलिस द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में पढिये इस केस से जु़ड़ा ताजा अपडेट

Updated : 25 November 2020, 12:26 PM IST
google-preferred

कोल्हुई/फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानी ढाला पुणे निवासी जितेंद्र पुरोहित से 15 लाख 32 हजार रूपए की लूट के मामले में फरेंदा पुलिस ने  जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज कर कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिये बड़ा अभियान भी शुरू कर दिया है और कई जगहों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र का एक युवक संजय पुणे के व्यापारी जितेन्द्र पुरोहित के यहां काम करता था। संजय ने व्यापारी को अपने  झांसे में लेकर कबाड़ का कारोबार करने के लिये अपने क्षेत्र में बुलाया था। 22 नवंबर की शाम को जितेंद्र पुणे से फरेंदा के धानी ढाला पहुंचा। वहां मौजूद संजय उसके चार अन्य साथी उससे बातचीत कर ही रहे थे कि तभी पुलिस की वर्दी में दो लोग आते दिखे

बताया जाता है कि इसी दौरान संजय ने जितेंद्र से कहा कि भाग चलिए ये पुलिस वाले है। आपके बैग के इतने रुपए देखकर पुलिस पूछताछ करने लगेगी। इतने में संजय भागने लगा। तभी आरोपी जितेंद्र से बैग छीनकर फरार हो गए

मामले में पीड़ित ने फरेंदा थाने पर तहरीर दी। जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

आरोपी संजय कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। मिली जानकारी अनुसार कल से ही जिले कि कई टीमें  सिविल ड्रेस में कोल्हुई थाना क्षेत्र में डेरा डाली हुई है और कई लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है

Published : 
  • 25 November 2020, 12:26 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement