
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता चित्रा वाघ की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने शनिवार को मॉडल और सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद का बयान दर्ज किया। वाघ ने जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद जावेद अम्बोली थाने में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचीं।
वाघ महाराष्ट्र भाजपा महिला इकाई की अध्यक्ष हैं और उन्होंने जावेद के सार्वजनिक स्थलों पर कथित तौर पर ‘अनुचित’ परिधान पहनने की शिकायत की थी।
अधिकारी ने बताया कि वाघ की शिकायत पर अबतक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
Published : 14 January 2023, 3:04 PM IST
Topics : bjp complaint police statement Urfi Javed उर्फी जावेद नेता पुलिस भाजपा शिकायत