
गोण्डा: उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के नगर पालिका परिषद गोण्डा की चेयरपर्सन उजमा राशिद को शुक्रवार को शत्रु सम्पत्ति के मामले में नगर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। पुलिस द्वारा उनको नजरबंद कर लिया गया है।
उजमा राशिद पर शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करके अपने नाम दर्ज करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक विनय सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने शत्रु सम्पत्ति के एक मामले में फरार चल रही सपा नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद को उनके गोंडा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया है।
जहां पर मामले के विवेचक द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।
Published : 5 April 2024, 5:47 PM IST
Topics : Gonda house arrest SP leader उजमा राशिद उत्तर प्रदेश गोण्डा चेयरपर्सन नगर पालिका परिषद हाउस अरेस्ट