सराहनीय सेवा के लिए सीबीआई के 40 अधिकारियों को दिया गया पुलिस पदक

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 40 अधिकारियों को शुक्रवार को यहां ब्यूरो मुख्यालय में आयोजित एक अलंकरण समारोह में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 August 2023, 9:55 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 40 अधिकारियों को शुक्रवार को यहां ब्यूरो मुख्यालय में आयोजित एक अलंकरण समारोह में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि ये पदक 2018 और 2021 के बीच घोषित किये गये थे लेकिन विभिन्न कारणों से प्रदान नहीं किये गये थे।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की सचिव एस राधा चौहान ने पुरस्कार के लिए चयनित इन 40 अधिकारियों को पदक प्रदान किये।

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के परिवार भी प्रशंसा के हकदार हैं क्योंकि उनके सहयोग से ही इन कर्मियों ने बेहतर प्रदर्शन किया खासकर पुलिस विभाग में जहां विषम समय में ड्यूटी के लिए जाना होता है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई का पेशेवर अंदाज भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने के सरकार के लक्ष्य में झलकता है।

इस कार्यक्रम में सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

पुरस्कार पाने वाले अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रेणी के अधिकारी संजय दुबे, मुकेश शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, राजेंद्र सिंह गुजियाल (अब सेवानिवृत), थांगलुआन जमांग, उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी पवन कुमार कौशिक, राजेश भोंसले, दिवस कुमार, हरेंद्र सिंह भंडारी और मनोज कुमार, निरीक्षक स्तर के अधिकारी यू टी प्रकाशन और सुशील गोयल शामिल हैं।

उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों --रोहिताश कुमार धिनवा, भानी सिंह राठौड़, प्रमोद कुमार यति, लालराम, रंजीत सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र कापरी और नरेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों-- दुष्यंत सिंह, बृजेश कुमार त्रिपाठी, कंवल कृष्ण पंडित, श्रीगोपाल शर्मा, नंद किशोर (दोनों सेवानिवृत), शिवदत्त शर्मा और कंवार सिंह को भी पदक प्रदान किया गया।

हेडकांस्टेबल स्तर के अधिकारियों में कैलाश चंद यादव, मदन राम, धीर सिंह, मदन लाल धीमान, चंद्रशेखर पांडे, राम रतन गुर्जर, संजीत कुमार रॉय, संतोष प्रह्लाद महाजन, श्यामचंद्र, उत्तमराव नागोराव आगले और वेदप्रकाश तथा कांस्टेबल स्तर के अधिकारी जोगिंदर सिंह एवं दलबीर सिंह तथा अपराधक सहायक मनीष शर्मा को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

 

No related posts found.