Corona Hotspot: पुलिस की सख्ती, हॉटस्पॉट गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा

हॉटस्पॉट गावों में सन्नाटा पसरा हुआ है।पुलिस की सख्ती देखकर गाव के लोग घर में दुबके हुए हैं।संक्रमण का खतरा ना बढ़े इसलिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Updated : 16 April 2020, 3:00 PM IST
google-preferred

महराजगंज:थाना कोल्हुई क्षेत्र के दो गावों में और पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के दो गावों में कोरोंना पॉजिटिव मरीज़ मिले थे।इन्हे हॉटस्पॉट बनाया गया है।

 

कोरोना वायरस के जिले में 2 थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चार  गावो को हॉटस्पॉट घोषित किए गए है।जिनमें कोल्हुई थाना के अन्तर्गत बड़हरा इन्द्रदत्त व कम्हरिया बुजुर्ग गांव है।ये दोनों गाव पूरी तरह से सील है ।गाव के बाहर पुलिस का सख्त पहरा है।गांव की गलियों में पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ है।पुलिस लगातार गस्त कर रही है। लोग घरों में दुबके हुए है।हॉटस्पॉट गावों में प्रशासन के दिशा निर्देश पर रोजमर्रा की जरूरतों का सामान पहुंचवाया जा रहा है।पुलिस की सख्ती बरकरार है।हॉटस्पॉट गावों में किसी की इंट्री नहीं है। लोगो की जरूरत के कामों में पुलिस सहायता कर रही है।

Published : 
  • 16 April 2020, 3:00 PM IST

Related News

No related posts found.