हिंदी
सोनौली (महराजगंज): एसपी के निर्देश पर अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए भारत-नेपाल अंतर्राष्टीय सीमा सोनौली पर आज सोमवार को अभियान चलाया गया। इस अभियान में सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। सोनौली पुलिस ने काफी मात्रा में नेपाल से भारत लाए जा रहे नेपाली टूथपेस्ट की खेप बरामद की।
यह हुई बरामदगी
भगवानपुर टोला रघुनाथपुर में चले इस अभियान में 20 कार्टून नेपाली टूथपेस्ट बरामद किया गया। 80 ग्राम के कुल 1440 पीस वाले डाबर रेड नेपाली टूथपेस्ट के 72 कार्टून बरामद किए गए।
इसके अलावा एक लावारिश हीरो डीलक्स मोटर साइकिल नंबर यूपी 56 एआर 6971 भी बरामद की गई।
टीम में यह रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भगवानपुर चौकी प्रभारी अरूण कुमार, हे.का. प्रद्युम्न सिंह, का. अभिषेक यादव, धीरज कुमार शाह एवं एसएसबी उपनिरीक्षक हंसराज आदि शामिल रहे।
Published : 26 February 2024, 7:07 PM IST
No related posts found.