Sex Racket: पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन विदेशी महिलाओं को किया गया रेसक्यू, एक आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में पुलिस ने तीन अफ्रीकी महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त कराते हुए नालासोपारा में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में 31 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 August 2023, 6:32 PM IST
google-preferred

पालघर: महाराष्ट्र में पुलिस ने तीन अफ्रीकी महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त कराते हुए नालासोपारा में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में 31 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। 

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तारी शुक्रवार को हनुमान नगर इलाके में एक घर पर छापेमारी के बाद की गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस के मानव तस्कर-रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) के निरीक्षक संतोष चौधरी ने कहा, ‘‘एक गुप्त सूचना के बाद छापेमारी की गई। देह व्यापार में धकेली गईं युगांडा की तीन महिलाओं को बचाया गया, जबकि गिरोह संचालित करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

Published : 
  • 19 August 2023, 6:32 PM IST

Related News

No related posts found.