हिंदी
फतेहपुर: असोथर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर काफी दिनों से वांछित चल रहे पास्को एक्ट के फरार को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को गरीबदास का डेरा मजरे संगोलीपुर थाना किशनपुर का रहने वाला अशोक कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र श्याम सुन्दर उर्फ तिलक निषाद ने बीते 22 जून 2024 को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।
असोथर पुलिस ने तहरीर अनुसार 7 अगस्त 2024 को मुकदमा लिखकर खोजबीन शुरू की और किशोरी को बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए घर वालो को सौंप दिया।
आरोपी की धरपकड़ को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने टीम लगाई और मुखबिर की सटीक जानकारी पर रामनगर कौहन घाट के पास से आरोपित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने गयी टीम में शामिल उप निरीक्षक संजीव कुमार, प्रदीप शर्मा और कांस्टेबल राजकुमार चौहान ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है।
Published : 12 November 2024, 5:56 PM IST
No related posts found.