
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। जिसमें पुलिस दल पर स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया। यह हमला तब हुआ जब पुलिस की एक टीम आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार करने के लिए वहां पहुंची थी। ये मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं और कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। मीनापुर के गांव में यह घटना बुधवार की रात घटी।
क्या है पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर घेराबंदी करनी शुरू की थीजहां कुछ लोग सो रहे थे। जानकारी के अनुसारआरोपी दीपक भी वहीं मौजूद था। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तारी वारंट के बारे में बतायातो आरोपी ने पुलिस के खिलाफ गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बादअचानक वहां उपस्थित 15 से 20 लोगों ने लाठी और डंडों से पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरानपुलिस टीम में शामिल लोगों में से एक एएसआई का पैर गंभीर रूप से टूट गया।
पुलिस प्रशाशन की कार्रवाई शुरु
हमले के समय पुलिस की कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे एएसआई पवन कुमार सिंह ने घटना की पूरी जानकारी दी और इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में चार पुलिस अधिकारी और आधा दर्जन अन्य कर्मी घायल हो गए। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैंजो इस बर्बरता का शिकार हुईं।
अपराधियों ने न केवल पुलिस पर हमला किया बल्कि पुलिसकर्मियों को गालियां देते हुए उन्हें वहाँ से भगा दिया। इस घटना का पता चलते ही जिला पुलिस और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक पूर्वी शहरियार अख्तर ने कहा कि इस मामले में दस लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है । जबकि अन्य दस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी होंगे उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा मीनापुर क्षेत्र के नागेश्वर प्रसाद और धर्मवीर उर्फ गुड्डू नामक दो व्यक्तियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
Published : 11 April 2025, 7:27 PM IST
Topics : Biharnews biharpolice CrimeinBihar CrimeinMuzaffarpur Crimenews DynamiteNews HindiNews LatestNews MuzaffarpurPolice