प्रधानमंत्री 25 फरवरी को दिल्ली कर्नाटक संघ की 75वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में दिल्ली कर्नाटक संघ की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

Updated : 21 February 2023, 8:25 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में दिल्ली कर्नाटक संघ की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, आदिचुंचनागिरी मठ के निर्मलानंदनाथ महास्वामी, सुत्तूर मठ के शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामी, श्री स्तिकपुरा के नंजावधुथा स्वामीजी, पेजावर मठ के विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि धर्मस्थल यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार के डी वीरेंद्र हेगडे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव सी टी रवि भी उद्घाटन दिवस पर अन्य गणमान्य लोगों के साथ मौजूद रहेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष, कर्नाटक के कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री वी सुनील कुमार 26 फरवरी को समापन समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे।

दिल्ली कर्नाटक संघ के अध्यक्ष सी एम नागराज ने मीडिया को बताया कि दो दिवसीय समारोह पारंपरिक संगीत, नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करेगा।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए राज्य के सभी जिलों से 1,000 से अधिक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में, कर्नाटक के लगभग 10,000-12,000 लोग राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे हैं, जिनमें से लगभग 3,500 दिल्ली कर्नाटक संघ के सदस्य हैं।

नागराज ने यह भी उल्लेख किया कि यह एक ‘‘गैर-राजनीतिक’’ कार्यक्रम है।

 

Published : 
  • 21 February 2023, 8:25 PM IST

Related News

No related posts found.