
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। पीएम मोदी लोकतंत्र के इस पर्व पर मतदाताओं की कतार में काफी देर तक अपनी बारी के इंतजार में खड़े नजर आये। मोदी ने गुजरात के साबरमती में राणिप बूथ परअपना वोट डाला।
पीएम नरेंद्र मोदी ने साबरमती में बूथ नंबर 115 पर वोट डाला। इस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी स्याही लगी अंगुली दिखायी। वोट डालने से पहले पीएम मोदी ने अपने बड़े भाई सोम मोदी का आशीर्वाद भी लिया। वोट डालकर बाहर निकलने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान वहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।
पीएम मोदी जैसे ही वोट डालने के लिए साबरमती पहुंचे वैसे ही वहां मौजूद लोग मोदी-मोदी' के नारे लगाने लगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम के 5 पांच बजे तक चलेगी। इस चरण में 93 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। बता दें कि गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर 9 दिसंबर को मतदान हो चुके हैं। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।
Published : 14 December 2017, 12:32 PM IST
Topics : गुजरात विधानसभा चुनाव पीएम मोदी