Site icon Hindi Dynamite News

Wadhawan Project: जानिये वधावन परियोजना, जिसका PM Modi करेंगे शिलान्यास

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पालघर में वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे। पढ़े डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Wadhawan Project: जानिये वधावन परियोजना, जिसका PM Modi करेंगे शिलान्यास

मुंबई: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज शुक्रवार को पालघर (Palghar) में करीब 76000 करोड़ की लागत वाली वधावन बंदरगाह परियोजना (Wadhawan Port Project) की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह 1560 करोड़ रुपये की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीएम मोदी मुंबई (Mumbai) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Center) में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (Global Fintek Fest) 2024 को संबोधित करेंगे। फिर 1:30 बजे पालघर के सिडको ग्राउंड (Sidko Ground) में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इनमें वधावन बंदरगाह की आधारशिला प्रमुख है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य विश्वस्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है।

वधावन बड़े बंदरगाहों में से एक
पालघर के दहानु शहर (Dahanu City) के पास वधावन बंदरगाह भारत में गहरे पानी में स्थित सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक होगा। साथ ही यह बंदरगाह अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन के लिए सीधा संपर्क प्रदान करेगा। यह बंदरगाह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचों से लैस होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी लगभग 360 करोड़ रुपये की लागत से मछली पकड़ने वाले जहाजों के लिए संचार और सहायता प्रणाली की भी शुरुआत करेंगे।

एक लाख ट्रांसपोंडर होंगे स्थापित
परियोजना के तहत 13 तटीय राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत और मोटर चालित नौकाओं पर चरणबद्ध तरीके से एक लाख ट्रांसपोंडर स्थापित किए जाएंगे।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
बता दें कि महाराष्ट्र दौरे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "मैं  30 अगस्त को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। मैं मुंबई और पालघर में कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। वहां मैं सुबह लगभग 11 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में हिस्सा लूंगा। यह मंच भारत की प्रगति को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने आगे लिखा कि फिनटेक की दुनिया में और इस क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाने के बाद मैं वाधवन बंदरगाह परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पालघर में रहूंगा। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। यह बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।  

Exit mobile version