पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन, कहा-भारत ने आज अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि की हासिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत ने आज अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 27 March 2019, 12:36 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज कुछ ही समय पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर एक सैटेलाइट को मार गिराया है। पीएम बोले कि भारत ने इस मिशन को 'मिशन शक्ति' का नाम दिया है। आज भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन गया है

भारत ने आज अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत तीसरा बड़ा देश बना है। अंतरिक्ष के लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सेटलाइट को मिसाइल से मार गिराया गया है।

प्रधानमंत्री ने मिशन शक्ति से जुड़े सभी वैज्ञानिक और अनुसंधान कर्ताओं को बधाई दी है। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्‍होंने केवल 3 मिनट सेटलाइट में मार गिराया। हम भारत वासियों के लिए अहम पल है। मिशन शक्ति एक कठिन मिशन था। आज की एंटी सेटलाइट मिसाइल भारत की विकास यात्रा से को आगे तक पहुंचाया है। हम अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ में नहीं शामिल होंगे हम आधुनिक तकनीकी का प्रयोग केवल सुरक्षा के लिए करेंगे।

Published : 
  • 27 March 2019, 12:36 PM IST

Related News

No related posts found.