बड़ी खबर: पीएम मोदी ने अचानक किरेन रिजिजू को कानून मंत्री पद से हटाया

केंद्र की मोदी कैबिनेट से गुरुवार सुबह बड़ी खबर आयी। किरेन रिजिजू को अचानक कानून और न्याय मंत्री के पद से हटा दिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 May 2023, 10:45 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी कैबिनेट में गुरुवार सुबह बड़ा फेरबदल कर दिया गया। किरेन रिजिजू को हटाकर अर्जुन राम मेघवाल को उनकी जगह नया कानून मंत्री बनाया गया।

किरेने रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।

अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार ने बृहस्पतिवार को दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।

अब तक केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री हैं। बयान के अनुसार, मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

Published : 
  • 18 May 2023, 10:45 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement