हिंदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया को बृहस्पतिवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि केंद्र सरकार उनकी दूरदृष्टि को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह उच्च कोटि के बुद्धिजीवी और विचारक थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में और बाद में एक समर्पित नेता के साथ-साथ सांसद के रूप में भी बहुत योगदान दिया। हम एक मजबूत भारत के लिए उनकी दूरदृष्टि को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।'
लोहिया का जन्म 1910 में आज ही के दिन हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे। उन्होंने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के तत्कालीन आधिपत्य के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम भी किया। उनका निधन 1967 में हुआ था।
Published : 23 March 2023, 11:06 AM IST
Topics : केंद्र सरकार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री राम मनोहर लोहिया श्रद्धांजलि समाजवादी स्वतंत्रता सेनानी
No related posts found.