हिंदी
अजमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अजमेर जिले के पुष्कर पहुंचे और ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की।
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे।
इससे पहले मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से किशनगढ़ हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिये तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर स्थित कायड़ विश्राम स्थली के लिए रवाना हुए जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
Published : 31 May 2023, 5:15 PM IST
No related posts found.