
नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी थोड़ी देर बाद शाम 7.15 बजे तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के लिये सज-धज कर तैयार हो चुका है। भारत के सात पड़ोसी राष्ट्र समेत देश विदेश के कई गणमान्य लोग नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के गवाह बनेंगे। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और गणमान्य लोग इस समारोह में शामिल होने के लिये पहुंचने लगे हैं।
नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की कवरेज के लिये डाइनामाइट न्यूज़ भी इस समय राष्ट्रपति भवन में मौजूद है। डाइनामाइट न्यूज़ के फेसबुक पेज पर आप पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देख सकेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शपत ग्रहण के बाद नरेन्द्र मोदी के तीसरी मंत्रिमंडल में 69 सांसदों को बतौर मंत्री कैबिनेट में शामिल किया जायेगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हैं।
जानकरी के मुताबिक मोदी कैबिनेट 3.0 में उत्तर प्रदेश से 9 या 10 सासंद मंत्री के रूप में शामिल होंगे जबकि बिहार के 8 से 9 सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
मोदी सरकार 3.0 में TDP को एक कैबिनेट और एक या दो राज्य मंत्री पद मिलन सकता है।
भाजपा गृह, रक्षा, वित्त, विदेश समेत कुछ प्रमुख व भारी भरकम मंत्रालय अपने पास रख सकती है जबकि अन्य मंत्रालयों के मंत्री पदों पर एनडीए के सहयोगी दलों के नेता काबिज हो सकते हैं।
संभावित मंत्रियों की सूची
1. अमित शाह
2. राजनाथ सिंह
3. नीतिन गडकरी
4. जेपी नड्डा
5. पीयूष गोयल
6. अश्विनी वैष्णव
7. मनसुख मांडविया
8. ज्योतिरादित्य सिंधिया
9. शिवराज सिंह चौहान
10. चिराग पासवान
11. जयंत चौधरी
12. जीतनराम मांझी
13. अनुप्रिया पटेल
14. रामनाथ ठाकुर
15. रक्षा खडसे
16 जितेंद्र सिंह
17. ललन सिंह
18. जीतनराम मांझी
19. कुमारस्वामी
20. राव इंद्रजीत सिंह
21. मनोहर लाल खट्टर
22. मोहन नायडू
23. पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी
24. प्रताप राव जाधव
25. शांतुनु ठाकुर
26. किरन रिजिजू
27. अर्जुन मेघवाल
28. हरदीप पुरी
Published : 9 June 2024, 5:23 PM IST
Topics : JP Nadda MP Narendra Modi PM Modi Oath Ceremony नई दिल्ली नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री शपथ सांसद