Free Vaccination in India: जानिये कैसे लागू होगी PM मोदी की 18+ सभी नागरिकों को फ्री कोरोना वैक्सीन की योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में देशवासियों को दो बड़े तोहफे दिये हैं। पीएम मोदी ने योग दिवस यानि 21 जून से18 आयु वर्ग के सभी देशवासियों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन की घोषणा की है। जानिये पूरी योजना

Updated : 7 June 2021, 6:16 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर देश को संबोधित करते हुए दो बड़ी घोषणाएं की है। कोरोना की दूसरी वेव और टीकाकरण नीति को लेकर उठाये जा रहे सवालों के बीच पीएम मोदी ने योग दिवस यानि 21 जून से पूरे 18 से अधिक आयु वर्ग के देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी जायेगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कोरोना महामारी में राहत देते हुए देश के 80 करोड़ गरीबों को दिवाली यानि नवंबर माह तक मुफ्त राशन देने की घोषणा की है।

डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये पीएम मोदी की मुफ्त वैक्सीनेशन की इस योजना को। जानिये, कैसे अमल में लायी जायेगी यह योजना। 

यह भी पढ़ें: PM Modi की बड़ी घोषणाएं- योग दिवस से पूरे देशवासियों को कोरोना की मुफ्त वैक्सीन, गरीबों को दिवाली तक राशन, जानिये पूरा संबोधन

पीएम मोदी ने कहा कि 21 जून, सोमवार से देश के हर राज्य में, 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए, भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी।

पीएम मोदी ने मुफ्त वैक्सीन की योजना पर कहा कि वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। सभी देशवासियों के लिए भारत सरकार ही मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी।

देश में बन रही कुल वैक्सीन में से 25 प्रतिशत हिस्सा ही  प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल सीधे ले पाएंगे, ये व्यवस्था फिलहाल जारी रहेगी। प्राइवेट अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे। प्राइवेट अस्पताल को दी जाने वाली वैक्सीन की निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के पास रहेगा।

अब तक देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन मिली है, जिसमें 45 वर्ष आयु वर्ग के सभी लोग शामिल हैं। अब 18 वर्ष की आयु के लोग भी इसमें जुड़ जाएंगे।सभी देशवासियों के लिए भारत सरकार ही मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा। महामारी के इस समय में, सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ, उसका साथी बनकर खड़ी है। यानि नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को, हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा।

Published : 
  • 7 June 2021, 6:16 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement